17 अगस्त के अखिल भारतीय आंदोलन में सहभागिता का आह्वान, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

0
IMG-20260813-WA0074


रायपुर।

भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति की रांची में 26 से 28 जुलाई 2026 तक आयोजित बैठक में लिए गए सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ द्वारा 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन में सक्रिय सहभागिता की तैयारी की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रदेशों के जिलों में महासंघ से संबद्ध यूनियनों को भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार 11 अगस्त 2026 को भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति की ऑनलाइन (वर्चुअल) बैठक में भी आंदोलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसमें सभी जिलों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, प्रदेश स्वायत्तशासी महासंघ तथा उससे संबद्ध सभी यूनियनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से 17 अगस्त के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में शामिल पुरुष एवं महिला कर्मचारियों की संख्या की जानकारी फोटो सहित साझा करने को कहा गया है, ताकि आंदोलन की रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को भेजने के साथ ही ‘विश्वकर्मा संकेत’ पत्रिका में कार्यक्रम के फोटो एवं समाचार के प्रकाशन के लिए भेजे जा सकें।
स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भी सौंपेंगे मांगपत्र
महासंघ ने यह भी निर्णय लिया है कि अखिल भारतीय मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन के साथ-साथ स्थानीय स्तर की समस्याओं और कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए अलग से मांगपत्र तैयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी सौंपा जाएगा।
महासंघ ने सभी संबद्ध कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
राजेश मंडली — अध्यक्ष
सुरेश तिवारी — महामंत्री
निवेदक
शरद दुबे — अध्यक्ष
अनिल सिंह — महामंत्री
स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *