देवी अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि सभा

0
IMG-20260813-WA0048



रायपुर। महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका और लोकप्रिय समाज सुधारिका देवी अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। राजातालाब क्षेत्र में कैनाल लिंकिंग रोड किनारे लोटस अस्पताल के सामने न्यू बस स्टैंड स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा नगर निगम जोन क्रमांक-4 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानन्द और एल्डरमैन राजू राघवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्थानीय वराड़े धनगर समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महान विभूति को सादर नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय इतिहास में आदर्श प्रशासन, जनसेवा, धर्मनिष्ठा और समाज सुधार का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और देशभर में अनेक धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देवी अहिल्याबाई होलकर के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *