आजादी का गौरव—विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : टाउन हॉल में आज से सजेगी छायाचित्र प्रदर्शनी

0


रायपुर।

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘आजादी का गौरव—विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ विषय पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे टाउन हॉल, कचहरी चौक, रायपुर में करेंगे।
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और जननायकों के योगदान को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
15 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी
टाउन हॉल में आयोजित यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रदर्शनी से जोड़ने के लिए क्विज सहित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराने के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में प्रदेश की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए इतिहास, विरासत और विकास की झलक एक ही स्थान पर देखने का अवसर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *