आईजी सुंदराज सहित 152 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
नक्सलियों का सफाया करने 141 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक सम्मान
गृहमंत्रालय ने जारी की सूची
रायपुर . स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईजी सुंदराज पी सहित 152 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा। यह पदक उक्त सभी को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय(एमएचए) द्वारा शुक्रवार को इसकी सूची जारी की गई है। इसमें अदम्य साहस के लिए 141 पुलिसकर्मियों को वीरता, उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। इनमें पुलिस उप महानिरीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और आरक्षक शामिल है। जबकि पिछले बार 26 जनवरी 2026 को किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं दिया गया था। लेकिन, 31 मार्च 2026 तक के डेडलाइन के पहले नक्सलियों का सफाया करने पर पुलिसकर्मियों को वीरता पदक दिया गया है। इसमें नक्सल मोर्चे पर शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों को पदक देने की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति का वीरता पदक
डीआईजी छसबल सरगुजा रेंज (आईपीएस) इन्दिरा कल्याण एलिसेला, एएसपी नारायणपुर संदीप पटेल, एसपी कांकेर (एएसपी रायपुर ग्रामीण) डाॅ. प्रषांत शुक्ला, त्कालीन एएसपी नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया (डीसीपी रायपुर) डीएसपी नारायणपुर विनय कुमार( एसडीओपी बेरला) एएसपी दंतेवाड़ा स्मृतिक राजनाला ( डीसीपी क्राइम रायपुर) एसटीएफ डीएसपी सोहन लाल, डीएसपी एसटीएफ महंथ कुमार, एसआई नारायणपुर हरिशंकर प्रसाद ध्रुव, एसटीएफ प्लाटून कमांडर भूपेन्द्र बघेल, एसटीएफ एपीसी गजराज सिंह राजावत, नारायणपुर सउनि राजूराम नेताम, नारायणपुर प्रआर लैखन कोर्राम, नारायणपुर प्रआर हरि दुग्गा, नारायणपुर प्रआर चैनसिंह भोयर, नारायणपुर प्रआर उजियार सिंह नुरेटी, नारायणपुर प्रआर सुकनाथ नुरेटी, नारायणपुर प्रआर लोमसिंह ध्रुव, नारायणपुर आरक्षक रामचन्द्र यादव, नारायणपुर आरक्षक 781 देवप्रसाद दर्रो, नारायणपुर आरक्षक बज्जूराम कचलाम, नारायणपुर आरक्षक बस्तर फाईटर पीताम्बर दास वैष्णव, नारायणपुर आरक्षक बस्तर फाईटर रामबाई पोटाई, नारायणपुर आरक्षक टंकेश पोर्ते, नारायणपुर आरक्षक धर्मेन्द्र ध्रुव, नारायणपुर आरक्षक रामधर कुमेटी, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक जितेन्द्र कुमार समरथ, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक राजेश कोर्राम, नारायणपुर आरक्षक अमर पोटाई, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक ललिता कर्मा, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक सुखदेव वड़दा, नारायणपुर आरक्षक जयसिंह सलाम, एसटीएफ आरक्षक कोसा राम मरकाम, एसटीएफ कंपनी कमांडर यादराम बघेल, डीएसपी नारायणपुर विनय कुमार ( एसडीओपी बेरला) डीएसपी नारायणपुर प्रशांत देवांगन, डीएसपी दंतेवाडा़ राहुल कुमार उईके, डीएसपी नारायपुर लक्ष्मण सिंह पोटाई, ( एसडीओपी केसलूर) दंतेवाड़ा सउनि. व अन्य शामिल है।
