आजादी का जश्न, सेवा के संग—अस्पतालों में निःशुल्क भोजन बांटकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
IMG-20260815-WA0855


रायपुर।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘कुछ फ़र्ज़ हमारा भी’ (KFHB) संस्था ने राष्ट्रप्रेम को जनसेवा से जोड़ते हुए शहर के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण किया। संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर स्वतंत्रता दिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष नितिन सिंह राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व और त्योहारों के दौरान कई भोजनालय एवं दुकानें बंद रहती हैं। ऐसे में दूर-दराज से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों को भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा वर्षभर 365 दिन निःशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है।
छह वर्षों से अस्पतालों में निरंतर सेवा
संस्था द्वारा पिछले छह वर्षों से डीकेएस अस्पताल, जिला अस्पताल कालीबाड़ी, मेकाहारा सहित रायपुर के प्रमुख शासकीय अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि इलाज के दौरान किसी जरूरतमंद परिवार को भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए परेशान न होना पड़े।
2018 से जनसेवा में जुटी संस्था
‘कुछ फ़र्ज़ हमारा भी’ संस्था वर्ष 2018 से भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और जरूरतमंदों के पुनर्वास सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। संस्था की प्रमुख सेवाओं में 365 दिन निःशुल्क भोजन, जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, बेसहारा लोगों का रेस्क्यू एवं पुनर्वास, स्वच्छता अभियान, निःशुल्क औषधि सहायता तथा स्वर्ग रथ सेवा शामिल है।
नितिन सिंह राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है। जरूरतमंद की सेवा ही राष्ट्रसेवा है। संस्था का प्रयास है कि सेवा का यह अभियान वर्ष के 365 दिन निरंतर चलता रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने भोजन सेवा में सहभागिता करते हुए देश की एकता, मानवता और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संरक्षक राकेश अग्रवाल, सचिव स्मारिका राजपूत, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, संगठन मंत्री सुनील एल. गोयल, एचआईएम सदस्य रितेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य डॉ. शेषा सक्सेना, संगठन सदस्य सुमित वर्मा, सरोज सैफी, पूनम जुमनानी, तनुजा लालवानी, नितिन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, कल्पना वर्मा, सोनू, अंकित ठाकुर, रितेश छाबड़ा, सीए प्रतीक मंगल, देवकी नंदन पांडे, विनीत अग्रवाल, अजय नायडू, अंबिका राजपूत, तनिष्क राजपूत, अचला नायडू, अंजलि सोनकर, अंजलि ठाकुर, सुकृता गुप्ता, टोमेश सेन, रवि पाल, कुणाल कौशिक, शांति, चंचल यादव, दामिनी साहू, सुमन साहू, लता साहू, प्रीति चंद्रा, खुशबू, झरना साहू सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
‘कुछ फ़र्ज़ हमारा भी’ — सेवा से राष्ट्रसेवा की ओर एक निरंतर प्रयास।
संपर्क: +91 87703 75877

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *