मुख्यमंत्री का आज खनिज साधन विभाग के कार्यक्रम में शिरकत, भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर।
मुख्यमंत्री का सोमवार 31 अगस्त का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खनिज साधन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से कार द्वारा रवाना होकर 2.30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे और आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 3.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री 3.30 से 4 बजे तक किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 4.15 बजे होटल हयात, रायपुर पहुंचेंगे।
होटल हयात में शाम 4.15 से 5.15 बजे तक “विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़” कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की सहभागिता निर्धारित है। इसके बाद 5.15 बजे होटल हयात से रवाना होकर 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगे का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खनिज क्षेत्र से जुड़े आयोजन के साथ किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति और विकसित भारत-समृद्ध छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव प्रमुख रूप से शामिल हैं।
