मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सामान्य प्रशासन विभाग और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की करेंगे समीक्षा

0
IMG-20260831-WA0146


रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और करीब 11:25 बजे महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी। अभियान की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना पर इस दौरान चर्चा होने की संभावना है।
बैठकों के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 से 2 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:05 बजे महानदी भवन एवं नया रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर कार द्वारा वापस सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। खासकर सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक और सेवा संकल्प अभियान को लेकर होने वाली चर्चा पर प्रशासनिक एवं राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
नोट: मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम जारी कार्यक्रम पत्रक के अनुसार है। पत्रक में उल्लेख है कि कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार संशोधन पृथक से जारी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed