सिमगा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

0
IMG_20260901_133525_512


जांजगीर-चांपा।

रायपुर से जांजगीर लौट रहीं जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार मंगलवार सुबह सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। अचानक सड़क पर दौड़ती हुई गाय के सामने आ जाने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बच गईं।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11:45 बजे हुआ। सत्यलता मिरी रायपुर से जांजगीर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर अचानक एक गाय दौड़ती हुई सड़क के दूसरी ओर आने लगी। गाय को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ा और दुर्घटना हो गई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, हादसे में शामिल गाय भी कुछ देर बाद उठकर चल पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। फिलहाल हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। अचानक हाईवे पर मवेशियों के आ जाने से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *