मंत्री का गांव बस्ती चलो अभियान : तीन गांव में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
रायपुर।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत आज विकासखंड ओड़गी के दूरस्थ ग्राम में पहुंची। उन्होंने लांजीत, मयूर धक्की और चिकनी ग्राम में जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मंत्री राजवाड़े ने जनसमुदाय की समस्याएं सुनकर मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए ।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने चौपाल में बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने की भी हिदायत दी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने ग्राम मयूर धक्की में ग्रामीणों की मांग पर एक लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण की घोषणा की, जिससे गांव के सामुदायिक कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। चौपाल में मंत्री राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल सिंह मरापो, देवशरण सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, सरपंच सुभाग सिंह, रामबाई, धरम सिंह आयाम, बलराम सोनी, प्रदेश किशोर न्याय बोर्ड सदस्य शिवकुमार राजवाड़े, मंडल उपाध्यक्ष प्रियांशु यादव, उमेश्वर गुर्जर, प्रवीण गुर्जर, अजेंद्र गुर्जर, सूरज कुशवाहा, तहसीलदार, जनपद सीईओ, तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
