परमपूज्य संत श्री गुलाब बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0
IMG-20250628-WA0275

परमपूज्य संत श्री गुलाब बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रायपुर ।

परमपूज्य संत गुलाब बाबा का जन्मोत्सव राजधानी रायपुर स्थित टैगोर नगर के मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर सत्संग एवं भजन-कीर्तन किया। श्री गुलाब साईं दरबार टैगोर नगर रायपुर में 28 जून को शाम 7:32 बजे से भजन कीर्तन 9:32 तक चला एवं रात्रि 9:32 बजे परमपूज्य गुलाब बाबा जी का जन्मोत्सव पर केक काटकर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बड़ी धूम धाम से मनाया गया और बाबाजी का प्रसादी (भण्डारा) आयोजित किया गया। जिसके पश्चात फिर संकीर्तन भजन रात में चलता रहा। संत श्री गुलाब बाबा देश के प्रसिद्द संतों में जाने जाते है। बाबाजी के भक्तों ने सन 2008 में इस मंदिर की स्थापना करवाई थी। पूरे देश से सैंकड़ों भक्तगण शामिल होते हैं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *