निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने महापौर से वेतन विसंगति और वेतन वृद्धि की मांग की

0
IMG-20250701-WA0348

यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर मीनल चौबे से की मुलाकात

रायपुर। 
 नगर निगम रायपुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियो ने वेतन विसंगति को लेकर आज महापौर मीनल चौबे से मुलाकात की। प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष  संजय ऐडे सचिव खेमूलाल निषाद उपाध्यक्ष पदाधिकारीगण नरेश निषाद भीम, रवि, प्रमोद फ़ेकर, हेमंत, के केके, अजीत कसार सह सचिव देवेंद्र यादव, यतीश पाठक, लक्ष्मण दिव्य, राजा, होरी, हरीश, पदाधिकारी संजना हालदार, रीता राव नीलू शर्मा, लीलाधर,  आदि का कहना है कि निगम में अनेक प्रकार के प्लेसमेंट कर्मचारी विगत 10-12 वर्षो के कार्यरत है और उन्हे केवल कलेक्टर दर पर ही वेतन दिया जा रहा है। 


वही दूसरी ओर रायपुर नगर निगम द्वारा प्राईवेट संस्था- एंटीट कंसलटेट के माध्यम से बिना प्रशासनिक स्वीकृति के प्लेसमेंट पर कर्मचारी रखकर 45-90 हजार रू भुगतान किया जा रहा है। जबकि प्लेसमेंट में रखे गए कर्मचारियो को केवल कलेक्टर द्वारा जारी निर्धारित कलेक्टर दर पर ही वेतन भुगतान किये जाने का नियम है। यहॉ तक कि प्लेसमंेट पर रखे गये इंजिनियर, तकनिशियन, टेक्निकल तथा प्रशासकीय प्रबंधक को भी कलेक्टर द्वारा निर्धारित उच्च कुशल दर पर भुगतान किया जाता है ।  
  प्लेसमेंट कर्मचारी इन्ही विसंगतियो को लेकर महापौर से मुलाकात की और 10-15 वर्ष पुराने प्लेसमेंट कर्मचारियो के वेतन वृध्दि करने हेतु मांग की है। जिस पर  महापौर द्वारा जांच परख कर उचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *