गरियाबंद के पोस्ट ऑफिस में सर्वर प्राब्लम, आवेदक हो रहे परेशान
गरियाबंद.
गरियाबंद के पोस्ट ऑफिस इन दिनों सर्वर धीमी गति होने से पोस्ट करने के लिए आने वाले लोग परेशान हो रहे है। दूर दराज से आने वाले आवेदकों को एक पोस्ट कराने के लिए लाइन में लगना पड रहा है। एक पोस्ट कराने के लिए आवेदकों को करीब आधा घंट तक भी वेट करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को गरियाबंद के पोस्ट ऑफिस में सीएचओ और फार्मासिस्ट के पद के लिए पोस्ट आफिस से पोस्ट करना था। यहां दूर दराज से बड़ी संख्या में आवेदक पोस्ट करने के लिए आए थे। सर्वर स्लो होने के कारण लाइन लंबी हो गई थी। आवेदकों को पोस्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
आवेदकों ने बताया कि पहले डायरेक्टर सीएचओ आफिस में आवेदन जमा करना पड़ता था, लेकिन गरियाबंद के सीएचओ ने पोस्ट से आफिस से ही आवेदन भेजने को कहा है। पोस्ट आफिस में आवेदकों की भीड़ लग रही है। लेकिन यहां का सर्वर स्लो होने के कारण आवेदकाें को परेशान होना पड़ रहा है।
