बालोद : आश्रम में लड़की से छेड़छाड़,बाबा गिरफ्तार

0
baba

बालोद।

जिले के एक आश्रम में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इसमामले में कथित बाबा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कथित बाबा दीनदयाल जेठूमल (50) को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया। वहीं दो सहयोगी फरार है।

पुलिस के अनुसार आश्रम में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ संबंधित वीडियो, ऑडियो वायरल होने के बाद वार्ड के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा था।

एएसपी मोनिका ठाकुर, बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि इस मामले में 3 के खिलाफ एफआईआर हुई है। जिसमें एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। वार्ड के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी है कि आश्रम में तंत्र-मंत्र और झाड फूंक जैसे कार्य होते है। जिससे वार्डवासियों में भय का माहौल है। पूर्व में भी उस आश्रम के संचालक के खिलाफ शिकायत की गई थी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *