छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली

0
IMG-20250818-WA0045

रायपुर।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। आज रात 11:50 बजे तक यह असर रहने की संभावना है।

जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई गई है।वहीं, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और सरगुजा समेत अन्य कई जिलों में भी मध्यम वर्षा होने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली कड़कने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *