मंत्रिपरिषद की 34वीं बैठक 19 अगस्त को, नवा रायपुर में होगी
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रिपरिषद की 34वीं बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष (कक्ष क्रमांक एम-5-20) नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगी।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं समस्त मंत्रिगण शामिल होंगे। बैठक का एजेंडा पृथक से प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस बैठक में राज्य के विकास, नीतिगत निर्णयों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
