जोन-7 में बड़ा मामला: फर्जी दस्तावेज़ों से भू-निर्माण अनुज्ञा जारी, अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

0
IMG-20250818-WA0056

रायपुर।

राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम ज़ोन क्रमांक 7 के अंतर्गत शहीद चूड़ामणि वार्ड क्रमांक 37 में एक ही भूखंड पर अलग-अलग खसरा नंबर दर्ज कर फर्जी तरीके से भू-निर्माण अनुज्ञा (B1) लेने का गंभीर मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्री कागजात में दर्ज खसरा नंबर और बी-1 में दर्शाए गए नंबर अलग-अलग हैं, इसके बावजूद निगम अधिकारियों ने निर्माण की अनुज्ञा जारी कर दी। इस मामले में ज़ोन-7 के अधिकारियों की मिलीभगत और बड़े पैमाने पर लेन-देन के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा प्रकरण पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। अब सवाल यह है कि जब दस्तावेज़ों में स्पष्ट गड़बड़ी थी तो निगम अधिकारियों ने अनुज्ञा कैसे जारी कर दी।फिलहाल मामले की चर्चा पूरे ज़ोन और वार्ड क्षेत्र में तेज है। नागरिकों ने मांग की है कि इस संदर्भ में तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *