एसीबी की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
IMG_20260701_084759_224


कोंडागांव।

जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पाटला निवासी बिसुलाल नेताम के नामांतरण प्रकरण में कार्रवाई करने के एवज में रीडर ने कुल 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपये और दूसरी किश्त में 20 हजार रुपये दे चुका था। बुधवार को जैसे ही रीडर तीसरी किश्त के 10 हजार रुपये ले रहा था, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी मुकेश रंगारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद फरसगांव तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर एसीबी की ओर से विस्तृत जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *