7 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे कोटवार, तहसीलदार व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

0

बेमेतरा।

थान खम्हरिया में कोटवारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 3 जुलाई को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल की सूचना प्रशासन को दे दी है। कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के कोटवार 7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुक्रवार, 3 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।इसी क्रम में थान खम्हरिया तहसील कोटवार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तहसीलदार सरिता मढ़रिया तथा थाना प्रभारी अर्जुन साहू को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की जानकारी दी। ज्ञापन के माध्यम से कोटवारों ने अपनी लंबे समय से लंबित 7 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।कोटवार संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *