डोंगरगढ़ के बनबोड़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 6 से अधिक घायल
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करेला के बनबोड़ में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल झड़प के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। घटना के कारण और घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
