मुख्यमंत्री आज मंत्रालय में करेंगे शासकीय कार्य, अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें संभव
रायपुर।
मुख्यमंत्री का बुधवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे नया रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा, अधिकारियों के साथ बैठकें तथा अन्य प्रशासनिक कार्य निर्धारित हैं।
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होंगे और 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
