श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश, कई जिलों के श्रम पदाधिकारियों की बदली, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए।
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से 30 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार नितेश विश्वकर्मा को अंबिकापुर से कोरबा, अभिषेक ठाकुर को मुंगेली से सूरजपुर, एलेन मिंज को सूरजपुर से बलरामपुर, शोएब काजी को बेमेतरा से कोंडागांव, ओम व्यास नेताम को बीजापुर से बालोद, समीर मिश्रा को जांजगीर-चांपा से राजनांदगांव, आजाद सिंह पात्रे को कोंडागांव से जांजगीर-चांपा तथा भूपेंद्र सिंह चंद्रवंशी को बलरामपुर से कबीरधाम स्थानांतरित किया गया है। वहीं पायल शर्मा को नवा रायपुर से दुर्ग तथा जी. के. पांडेय को नवा रायपुर से बेमेतरा भेजा गया है। कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय बिलासपुर में पदस्थ युगुल किशोर शर्मा का तबादला तमनार (रायगढ़) किया गया है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि विकास सरोदे को पदोन्नति के बाद उप श्रमायुक्त के रूप में श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं राजाराम पाल को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ बीजापुर जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उज्ज्वला भाई को राजनांदगांव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि ज्योति शर्मा को बिलासपुर के साथ-साथ मुंगेली जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्रम विभाग का यह तबादला आदेश प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करेगा। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और श्रमिकों से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।
