शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति को मिली मंजूरी

0

रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में 30 जून 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन ने पुनर्नियुक्ति की अनुमति देते हुए निर्देश दिए हैं कि पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रस्ताव को प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त हो चुका है, इसलिए संबंधित अधिकारी अपने स्तर पर पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें।
इस निर्णय से प्रदेश के हजारों पुनर्नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षण व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों, संभागीय संयुक्त संचालकों, कलेक्टरों और कोषालय अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *