5 माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़ महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
IMG_20260702_153351_591



जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सिवनी चाम्पा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतका अपने पीछे महज 5 माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *