मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम दौरे पर, नए भाजपा कार्यालय का करेंगे लोकार्पण

0
IMG-20260707-WA0270


रायपुर, 8 जुलाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर पूर्व रायपुर से रवाना होकर कबीरधाम पहुंचेंगे और वहां नवनिर्मित भाजपा कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कबीरधाम पहुंचकर भाजपा कार्यालय में आयोजित नवीन भाजपा कार्यालय लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 11:50 बजे से 1:20 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर में विभिन्न शासकीय बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 4 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक, शाम 5:30 बजे मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक तथा शाम 6 बजे शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री रायपुर के योजनाबाजार, इन्द्रप्रस्थ फेज-2 में आयोजित नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात रात करीब 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कबीरधाम और रायपुर में प्रशासन तथा पुलिस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *