उरला फैक्ट्री ब्लास्ट की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 8 सदस्यीय समिति, डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे संयोजक

0
IMG_20260707_233916_945



रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री स्थित 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित यह समिति दुर्घटना की वस्तुस्थिति का पता लगाएगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
जारी आदेश के अनुसार पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, कार्यवाहक अध्यक्ष (असंगठित विभाग) भवेश बघेल तथा असंगठित क्षेत्र श्रमिक कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. सिराजुद्दीन को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह पीड़ित परिवारों, घायलों और फैक्ट्री प्रबंधन से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाए तथा पूरे मामले की जांच कर जल्द अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को प्रस्तुत करे।
गौरतलब है कि उरला के बेंद्री स्थित 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन से अधिक मजदूरों की मौत हुई थी, जबकि कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *