रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना

0
file_000000000c308211983c9904a8036d90



रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। निगम प्रशासन ने आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से यह व्यवस्था लागू की है। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक खेमलाल देवांगन को जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-01 से हटाकर जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-05 की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक रवि लावनिया को जोन क्रमांक-02 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय के दायित्व से हटाकर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय बनाया गया है।
इसी तरह सहायक राजस्व निरीक्षक पूरन तांडी को जोन क्रमांक-03 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-04 की जिम्मेदारी दी गई है। स्वच्छता निरीक्षक संदीप वर्मा को जोन क्रमांक-05 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-08 भेजा गया है। वहीं स्वच्छता पर्यवेक्षक आदित्य हजारी को जोन क्रमांक-06 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-10 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक आत्मानंद साहू को जोन क्रमांक-07 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-06, जबकि स्वच्छता निरीक्षक गोपी देवांगन को जोन क्रमांक-08 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-01 पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक उमेश नामदेव को जोन क्रमांक-09 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-03 तथा वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक बारोन बंजारे को जोन क्रमांक-09 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-02 की जिम्मेदारी दी गई है। स्वच्छता निरीक्षक अमित बेहरा को जोन क्रमांक-10 से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-09 पदस्थ किया गया है।
वहीं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक भूषण ठाकुर को मुख्यालय से जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-07 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था तत्काल प्रभावशील होगी।
निगम प्रशासन ने संबंधित विभागाध्यक्षों और जोन आयुक्तों को आदेश के पालन के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *