बालोद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से चिट्टा और देसी पिस्टल बरामद, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

0
balod

बालोद।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से हेरोइन (चिट्टा) और देसी पिस्टल बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 अक्टूबर की रात नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी एक सफेद टाटा हेक्सा कार में दबिश दी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस को 28 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पीछे सफेद रंग की टाटा हेक्सा कार क्रमांक CG 17 KM 4455 खड़ी है। सूचना के मुताबिक, कार की चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपने पास चिट्टा और देसी पिस्टल रखे हुए था।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम लीनेश बंसोड़ उर्फ बाडू (25 वर्ष), पिता सुनील बंसोड़, निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेलवे कॉलोनी, राजहरा, थाना दल्लीराजहरा बताया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और अनुविभागीय अधिकारी विनय साहू के मार्गदर्शन में की गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने कार से हेरोइन (चिट्टा) और देसी पिस्टल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *