जंगल में मवेशी व्यापारियों को बनाया बंधक, पांच लाख की मांगी फिरौती

0
IMG_20261110_110334_354



मारपीट कर 70 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूटे, खाते में जबरन ट्रांसफर कराए 90 हजार; भोरमदेव पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
कवर्धा।

मवेशियों का व्यापार करने निकले तीन व्यापारियों को जंगल में रोककर बंधक बनाने, बेरहमी से मारपीट करने और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। इस दौरान उनसे 70 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने व्यापारियों को डराकर अपने बताए बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में 90 हजार रुपए भी जबरन ट्रांसफर करा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी व्यापारियों को मवेशियों सहित छोड़कर फरार हो गए। मामले में भोरमदेव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, तीनों व्यापारी मवेशियों को बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें जंगल के रास्ते में रोक लिया और अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। व्यापारियों के साथ मारपीट कर उन्हें भयभीत किया गया और छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की गई। आरोपियों ने नकदी और मोबाइल लूटने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी रकम वसूल की।
घटना के बाद पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोरमदेव पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed