निगम के सहायक राजस्व अधिकारी हुए इधर-उधर, आदेश जारी, 24 घंटे में करना होगा कार्यभार ग्रहण

0

 रायपुर। 
  आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 1 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक को जोन 9 में  , जोन 2 सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती स्वाति शुक्ला को जोन 6 में, जोन 3 सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे को जोन 2 में, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी मानकूराम धीवर को जोन 3 में, जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल को जोन 10 में, जोन 6 सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम को जोन 1 में, जोन 7 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू को जोन 4 में, जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाघव को जोन 5 में, जोन 9 सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा को जोन 7 में और जोन 10 सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल को जोन 8 में सहायक राजस्व अधिकारी पद पर नवीन पदस्थापना दी है। 
आयुक्त ने संबंधित सहायक राजस्व अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेशित किया है। आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर से उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *