कलेक्टर के आदेश पर फिर चला निगम का बुलडोजर
रायपुर।
आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश पर निगम अमले का फिर से बुलडोजर चला। जानकारी के अनुसार अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई जोन 8 की टीम ने की।
नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल , कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहित अन्य सम्बंधित जोन 8 नगर निवेश विभाग अधिकारियों की उपस्थिति में वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत केडिया बिजनेस पार्क के पास अविनाश डेवलपर्स द्वारा बिना विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर निगम अनुमति के लगभग 12 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई है। इस दौरान निगम अमले ने सी सी रोड एवं मुरूम रोड को उखाड़ा।
