तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का कार्य विभाजन,एसडीएम ने जारी किया आदेश
रायपुर.
जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्य का विभाजन किया गया है। इस संबंध में एसडीएम ने आदेश जारी किया है। हालांकि जो कार्यविभाजन किया गया है, उसमें आंशिक संशोधन किया गया है। अभनपुर एसडीएम ने अभनपुर एवं गोबरा नवापारा तहसील में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नया कार्यविभाजन आदेश जारी किया है।
