नदी में डूबने से युवक की मौत,लोगों ने किया गुंडरदेही चौक पर दो घंटे तक चक्काजाम
गुंडरदेहदी।
एक युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने गुंडरदेही चौक पर चक्का जाम किया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा। इससे दुर्ग से बालोद और दुर्ग से धमतरी की ओर आने-जाने वाले वाहनों का लंबी लाइन लगी रही। चक्काजाम कर रहे लोगों को स्थानीय प्रशासन ने समझा तब जाकर जाम खुला।
जानकारी के अनुसार गुंडरदेही के एक युवक की मृत्यु नदी में डूबने से हो गई थी। जिससे नगरवासी बेहद आक्रोशित हो गए और धमतरी चौक पर चक्काजाम कर दिया। बता दें कि नगर के कुछ युवक गुरुवार को जुआ खेल रहे थे। उसी समय गुंडरदेही पुलिस द्वारा छापा मार कार्यवाही की गई। जिसमें 3 युवक पुलिस से बचने नदी में छलांग लगा दी। इसमें से 2 युवक तैर कर नदी से बाहर आ गए। लेकिन एक युवक नदी में ही लापता हो गया। जिसे आज गोताखोरों द्वारा नदी से मृत अवस्था में बाहर निकला गया। नगरवासियों में पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुुए युवक की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। फिर से लोगों ने पुलिस की कार्यवाही से नाराज हो कर चक्का जाम कर दिया। लोगों की मांग है कि मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा दिया जाए। जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष् द्वारा नगर पंचायत में कार्य की मांग को स्वीकार के साथ 1 लाख मुआवजा देने की घोषणा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इसके बाद ही चक्काजाम समाप्त हुआ।
