चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब में श्री सीखेश्वर नाथ महादेव जी का फल श्रृंगार दर्शन

0
IMG-20260811-WA0064

रायपुर।

चंगोराभाठा, महादेवा तालाब स्थित श्री सीखेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अत्यंत भव्य और दिव्य श्रृंगार संपन्न हुआ। मंदिर के सर्वराकार पंडित योगेन्द्र पुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार इस पावन अवसर पर भगवान सीखेश्वर नाथ जी का फल, मिष्ठान एवं कमल के पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रृंगार के दौरान शिवलिंग पर रोली और चंदन से ‘त्रिपुंड’ तथा ‘महादेव’ अंकित कर उनका विशेष पूजन किया गया। शिवलिंग के मस्तक पर तांबे का विशाल नागदेवता और नक्काशीदार छत्र शोभायमान था। जलाधारी एवं मंदिर प्रांगण को सेब, अनार, केले, अंगूर, संतरा, गाजर एवं ककड़ी जैसे ताजे फलों और गुलाबी कमल पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था।
पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान को पूरी, सब्जी, चावल, हलवा एवं विभिन्न मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। आरती के समय मंदिर परिसर में गूंजते शिव भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *