बेमेतरा में मुख्य समारोह के दौरान बेहोश हुई रेडक्रॉस की छात्रा
बेमेतरा।
| स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंच के सामने मौजूद रेडक्रॉस की एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।
बताया जा रहा है कि चांदनी ध्रुव, जो रेडक्रॉस की कमांडर हैं, समारोह के दौरान मंच के सामने अचानक बेहोश हो गईं। छात्रा के बेहोश होते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाई और उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया।
घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बन गई। पुलिस एवं मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल छात्रा की मदद की। छात्रा की हालत को लेकर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
