रायपुर में इन कोचिंग संस्थाओं पर कार्रवाई, नोटिस जारी ,देखिए नाम

0
IMG-20260625-WA0068


रायपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की सख्ती, अग्नि सुरक्षा खामियों पर नोटिस
रायपुर।

राज्य शासन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम, अग्निशमन विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम द्वारा शहर के कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का औचक निरीक्षण लगातार जारी है। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए।


चाणक्य कोचिंग सेंटर में फायर ऑडिट सर्टिफिकेट नहीं मिला


नगर निगम जोन-3 के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक-33 आनंद नगर स्थित चाणक्य कोचिंग सेंटर के निरीक्षण में संचालक फायर ऑडिट सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं कर सके। हालांकि संस्थान में फायर सेफ्टी सिस्टम, होज पाइप, अलार्म और स्प्रिंकलर लगे हुए पाए गए, लेकिन निकास द्वार पर फर्नीचर रखे होने से आपातकालीन निकासी बाधित होने की स्थिति मिली। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया।


इम्पैक्ट कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी सिस्टम ही नहीं मिला


जोन-3 के शंकर नगर वार्ड-30 स्थित गीतांजलि नगर में संचालित इम्पैक्ट कोचिंग सेंटर के निरीक्षण में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संचालक को तत्काल नोटिस जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्लेट कोचिंग सेंटर में लिफ्ट का अलार्म सिस्टम बंद मिला
शंकर नगर सेक्टर-1 स्थित क्लेट कोचिंग सेंटर में निरीक्षण के दौरान लिफ्ट संचालन प्रणाली सुचारु नहीं पाई गई। वहीं लिफ्ट का अलार्म सिस्टम भी बंद मिला। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए।
कृतविद्या, उड़ान और फुदान कोचिंग सेंटरों का भी निरीक्षण
नगर निगम जोन-1 में कृतविद्या कोचिंग सेंटर तथा जोन-2 में उड़ान और फुदान कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
दिल्ली आईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट को भी दिए गए निर्देश
जोन-7 क्षेत्र स्थित दिल्ली आईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। यहां संचालकों को अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *