थाना खम्हरिया में ACB का बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
IMG-20250817-WA0268


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

जिले के थाना खम्हरिया में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने पहले से मिली शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम के थाना परिसर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान थाने में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई और एसीबी के अधिकारी आरोपी प्रधान आरक्षक से पूछताछ तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटे रहे।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रधान आरक्षक से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। हालांकि, रिश्वत की राशि और शिकायत के संबंध में एसीबी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
एसीबी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
फिलहाल: एसीबी की कार्रवाई जारी है। जैसे ही विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि और अन्य तथ्य सामने आएंगे, खबर अपडेट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *