तालाब में डूबने से 2 चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

0
IMG-20250817-WA0268


धमतरी।

जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम कपालफोड़ी में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय खुशबू साहू और उसकी चचेरी बहन 7 वर्षीय गीतिका साहू शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गांव के बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने गई थीं। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर तालाब घाट पर रखे दोनों बच्चियों के कपड़ों पर पड़ी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।
ग्रामीण तत्काल तालाब में उतरे और खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चियां तालाब में डूबी हुई मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक साथ बुझ गए दो मासूम जीवन, कपालफोड़ी गांव गम में डूबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *