आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को आज मिलेंगे पुरस्कार, नए लोगो का होगा विमोचन
रायपुर।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ के विजेताओं को शुक्रवार, 26 जून को न्यू सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित समारोह में सम्मानित कर आकर्षक उपहार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंडल के नए लोगो का भी विमोचन करेंगे। समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मंत्री ओ.पी. चौधरी प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। लक्की ड्रॉ में विजेताओं का चयन मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और टेलीविजन सहित कई आकर्षक पुरस्कारों के लिए किया गया है।
