रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

0
IMG_20260626_133226_773



शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम, अंबागढ़ चौकी के गुंडरदेही गांव में तनाव का माहौल


राजनांदगांव ।

जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुंडरदेही गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने मासूम के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया।
हादसे के बाद ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *