गढ़ीहापारा के पास दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत, किशोर गंभीर घायल

0
IMG_20260628_155906_692


नगरी (धमतरी)।

धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गढ़ीहापारा के पास उस समय हुआ, जब एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से पंडरीपानी निवासी 18 वर्षीय सुमन मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार 13 वर्षीय डोमेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा होना बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पंडरीपानी सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *