बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0
IMG_20260628_171438_779


बेमेतरा।

जिले के बेमेतरा-कवर्धा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सैगोना के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल दोनों ग्राम कन्हेरा के निवासी हैं। वे किसी काम से बाइक से बेमेतरा जा रहे थे, तभी ग्राम सैगोना के पास यह हादसा हो गया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *